अमरोहा, मई 18 -- घर के सामने नाली के पानी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जमकर लाठी डंडे चले। एक-दूसरे को दौड़ाकर पीटने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात पर काबू पाया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना थाना क्षेत्र के गांव नानक नंगली की है। यहां पर भूरे और चांद खां के परिवार रहते हैं। दोनों के घर पास में हैं। घर के सामने नाली में पानी भरने को लेकर दोनों परिवार गुरुवार दोपहर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मारपीट हो गई और लाठी-डंडे चलने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लाठी भांजकर झगड़ा कर रहे लोगों को खदेड़ते हुए विवाद शांत कराया। मौके पर घायल चार लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मामले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.