बरेली, जुलाई 18 -- फरीदपुर, /भुता, संवाददाता। मजदूरी के रुपए मांगने पर साथी ने युवक को ईटों से कुचल दिया। खून से लतपथ हालत में घायल को पडा छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। भुता के उदयपुर के रितिक गांव के गौरव के साथ काशीपुर में मजदूरी करते थे। बीते दिनों दोनों काशीपुर से छुट्टी लेकर अपने घर आए थे। शुक्रवार को वह वापस लौट रहे थे। रितिक ने गौरव से ठेकेदार की ओर से भेजे गए रुपए मांगे। जिसके बाद दोनों में कहासुनी हुई।गौरव ने रितिक को ईटों से कुचल दिया। खून से लतपथ हालत में वह गांव नहर कोठी के पा पास रितिक को खून से लतपथ में पडा छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने परिवार वालों को सूचना दी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने रितिक को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। रितिक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.