लखनऊ, फरवरी 10 -- मोहनलालगंज के डेहवा में सोमवार को नशे में धुत युवक का भाभी से विवाद हो गया। विवाद के बाद महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर देवर को जेल भेजवा दिया और खुद मायके चली गई। इससे क्षुब्ध होकर महिला के पति ने जान दे दी। मंगलवार सुबह महिला और उसके मायकेपक्ष के लोग पहुंचे तो दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। विवाद फिर बढ़ गया। युवक की मां ने आरोपी भाभी और उसकी बहन के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है। मोहनलालगंज के डेहवा नेवलखेड़ा निवासी मनोज शटरिंग कारीगर है। सोमवार को वह पत्नी लवली के साथ घर पर था। इस बीच मनोज का छोटा भाई छोटू उसके घर नहाने के लिए पहुंचा। लवली और मनोज के बीच विवाद हो गया। लवली ने छोटू पर नशे में विवाद का आरोप लगाकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.