पीलीभीत, अप्रैल 8 -- बिलसंडा। ब्लाक में बीते माह 24 मार्च को मनरेगा दफ्तर में मानदेय को लेकर हुई कहासुनी के बाद उपजे विवाद और आरोपों पर अब जांच पड़ताल शुरू हो गई है। मामले की जांच के लिये गठित जांच कमेटी में शामिल जेई आरईएस, जेई लघु सिचांई व एडीओ ने बाकायदा पत्र जारी कर 9 अप्रैल को कल ब्लाक समस्त रोजगार सेवकों उनके संगठन के अध्यक्ष सचिव को बयानों के लिये तलब किया है। प्रशासनिक मद का भुगतान मानदेय न लगने पर ब्लाक में हंगामे के बीच पुलिस को आना पड़ा। हालांकि रोजगार सेवकों ने घटना के बाद एक शपथपत्र भी अफसरों को सौंपा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.