उन्नाव, फरवरी 8 -- सफीपुर। भाई से विवाद के बाद छोटे भाई ने घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ी देख परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कस्बा के मोहल्ला बाबरअली खेड़ा निवासी अजय (25) पुत्र रामबालक का रविवार शाम उसके बड़े भाई पूर्ण कुमार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएससी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.