कन्नौज, दिसम्बर 17 -- कन्नौज। सदर कोतवाली के गांव चौधरियापुर में मामूली बात को लेकर दबंगों ने दो भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। चौधरियापुर गांव निवासी विनोद सिंह पुत्र हरीराम सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुये बताया कि 15 दिसम्बर की देरशाम वह अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी गांव के ही बब्लू सिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह वहां पहुंच गया और मामूली बात को लेकर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उसने विनोद सिंह पर लात घूंसे से हमला बोल दिया। चीख पुकार सुन बीच बचाव करने पहुंचे उसके भाई मनोज की भी पिटाई कर दी। झगड़ा होता देख ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ रिप...