काशीपुर, मार्च 16 -- काशीपुर। काम को लेकर हुई कहासुनी के चलते एक मिस्त्री ने ठेकेदार को मारपीट कर घायल कर दिया। ठेकेदार के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। चिल्किया रामनगर निवासी जय प्रकाश पुत्र विजय सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 10 मार्च को उसके बड़े भाई सुनील ने ग्राम बैलजूड़ी निवासी दानिश के साथ केलामोड़ के पास ललित मोहन के मकान का ठेका लिया था। वहां काम को लेकर उसके भाई की दानिश के साथ बहस हो गई। हिसाब करने के बाद दानिश वहां से चला गया। आरोप है कि दानिश अपने साथ अन्य लड़कों को लेकर काम पर पहुंचा और लोहे के सरिये व लकड़ी की फंटी से उसके भाई सुनील को घायल कर दिया। कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी एसआई चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.