मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 2 -- मुजफ्फरनगर। बुढाना ब्लाक के गांव खरड में बन रहा मिनी ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण कुछ किसानों के विरोध के चलते विराम लग गया है। कुछ किसानों के द्वारा मिनी ग्रामीण स्टेडियम के बीच में से रास्ते की डिमांड की जा रही है। विरोध के चलते कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम सहारनपुर ने निर्माण कार्य को रोक दिया है। करीब 3.85 करोड़ की प्रथम किश्त जारी होने के बाद यहां पर करीब पांच प्रतिशत ही काम हो पाया है। जिला युवा कल्याण विभाग के द्वारा बुढाना के गांव खरड में मिनी ग्रामीण स्टेडियम बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। अप्रैल माह 2025 में शासन स्तर से खरड में मिनी ग्रामीण स्टेडियम बनाने के लिए स्वीकृति मिल गई थी। इसके बाद शासन को स्टेडियम के निर्माण को करीब 7.71 करोड की डीपीआर भेजी गई। शासन स्तर अप्रैल माह में 3.85...