महाराजगंज, जून 28 -- नौतनवा,महराजगंज हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा कस्बे के सिद्धार्थनगर में स्थित गौशाला की जमीन पर शुक्रवार को बाउंड्री वॉल निर्माण के बीच पहुंचे नगर पालिका के ईओ ने आपत्ति की तो दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई। सूचना पर तत्काल एसडीएम नवीन प्रसाद एवं सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और काम रुकवाने लगे। इसी बीच गौशाला समिति पक्ष के लोगों ने बहस शुरू कर दी और नोंकझोंक हुई। मामला गरमाता इससे पहले कुछ अधिकारियों ने मामले को शांत कराया। तहसील प्रशासन ने दोनों पक्षों को तहसील दफ्तर तलब किया है। तब तक निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। गौशाला भूमि पर बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान नगर पालिका एवं गौशाला समिति के बीच चल रहा विवाद उस समय और गहरा गया जब निर्माण कार्य को रोकने ईओ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.