प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 11 -- पट्टी। पट्टी क्षेत्र के बसौली निवासी 15 साल के शिवराज यादव पुत्र शिवपूजन यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि आबादी की जमीन पर विपक्षी कब्जा करने लगे। उसने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान पिता-पुत्र उस पर हमलावर हो गए। उसे लाठी से मारापीटा। उसके दाहिने गाल पर दांत काट लिया। मारपीट की घटना में उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया है। जबकि आरोपी पुत्र पुलिस को देखकर मौके से भाग निकला। पुलिस हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...