चतरा, जुलाई 29 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज और वशिष्ठ नगर थाना परिसर में सोमवार को थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हंटरगंज थाना में आयोजित थाना दिवस कार्यक्रम में चतरा एसपी सुमित अग्रवाल, एसडीपीओ संदीप सुमन शामिल हुए। थाना दिवस का संचालन थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने किया। इस मौके पर हंटरगंज अंचल अधिकारी अरुण कुमार मुंडा सहित राजस्व विभाग से जुड़े कर्मचारी उपस्थित थे। थाना दिवस में प्रखंड के सभी क्षेत्रों से काफी संख्या में फरियादी पहुंचे थे। बारी-बारी से लोगों ने अपनी समस्याओं को एसपी के समक्ष रखा। इस दौरान सबसे ज्यादा भूमि विवाद से जुड़े मामले आए। वहीं साइबर क्राइम के भी कई मामले थाना दिवस में आए। लोगो की फरियाद सुनने के बाद एसपी सुमित अग्रवाल ने कई मामलों का निष्पादन ऑन द स्पोर्ट किया। वहीं जांच पड़ताल वाले मामलों में तेजी लात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.