भागलपुर, मार्च 21 -- नवगछिया। जगतपुर के दोनों भाई जयजीत यादव और विश्वजीत यादव सदा विवादों में रहे हैं। गांव वालों की मानें तो दोनों भाइयों पर मनबड़ू होने के आरोप लगते रहे हैं। मंझले भाई जयजीत यादव ने विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर साहू पेट्रोल पंप के पास वर्ष 2012 में मवेशी हाट खोली। मवेशी हाट खोलने के बाद इनका दूसरे हाटवालों से विवाद गहराने लगा। बाद में उसी वर्ष हाट आने वाले लोगों के साथ गोलीबारी की घटना घटी थी। जिसमें जयजीत यादव पर अंगुली उठी थी। इस घटना में गोली लगने से कुछ लोग मारे गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...