सीवान, फरवरी 15 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। विभिन्न कारणों से विवादों की सुखिर्यां बने नगर परिषद के कार्यपालक सहायक रंजीत कुमार शर्मा की आखिरकार सेवा समाप्त कर दी गई। बताया जा रहा कि विभिन्न प्रकार की शिकायतों व विभागीय जांच के बाद डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने इस संदर्भ में पत्र जारी करते हुए विवादित कार्यपालक सहायक की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। रंजीत कुमार शर्मा पर वरीय अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी, अपने स्तर से काम करने व उनकी कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े हुए थे। बताया जा रहा कि जिला प्रशासन द्वारा स्पष्टीकरण मांगने के बावजूद स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी थी। लिहाजा, रिपोर्टों व अभिलेखों की समीक्षा के बाद रंजीत कुमार शर्मा की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई की चर्चा नगर परिषद से लेकर जिल...