लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- लखीमपुर/गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। एपीओ को गोला ब्लाक में एंटी करप्शन टीम द्वारा की गई गिरफ्तारी अब विवादों में फंस गई है। कार्रवाई के विरोध में रविवार को उत्तर प्रदेश मनरेगा कार्मिक कल्याण संगठन एकजुट हो गया। शहर के विलोबी मैदान में एकत्र होकर की गई कार्रवाई पर सवाल उठाए। मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम और एसपी के माध्यम से भेजा है। संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि एपीओ को बिना किसी ठोस प्रमाण और कानूनी प्रक्रिया का पालन किए जबरन गिरफ्तार किया गया। कुंभी गोला ब्लॉक में तैनात एपीओ मनरेगा (असिस्टेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर) मधुर गुप्ता को शनिवार को ब्लॉक परिसर स्थित एक कंप्यूटर ऑपरेटर के निवास से एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया। एपीओ संघ के जिलाध्यक्ष सुमित पाल, ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष शिवशंकर सहित अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.