संभल, मार्च 7 -- विवादित स्थल पर जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए की गई त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था शुक्रवार को भी बरकरार रहेगी। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ सभी मजिस्ट्रेट अलर्ट रहेंगे। सीसीटीवी कैमरों के साथ ही ड्रोन से भी अफसर क्षेत्र की गतिविधियों पर निगरानी रखेंगे। विवादित स्थल के दोबारा सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हिंसा हुई थी। उसके बाद हिंसा वाले क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सदर कोतवाली और नखासा क्षेत्र में बनाए गए प्वाइंटों पर पुलिस-पीएसी मुस्तैद है। शुक्रवार को जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा रहती है। इस जुमा पर भी त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था बरकरार रहेगी। एएसपी श्रीश्चंद्र ने बताया कि जुमे की नमाज के लिए विवादित स्थल सुरक्षा घेरे में रहेगा। प्रवेश द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.