विकासनगर, जुलाई 4 -- तीस साल को स्कूल के लिए लीज पर ली गई भूमि को महिला ने बेच दिया। अब जिस व्यक्ति को जमीन बेची गई है, वह भूमि पर कब्जा का प्रयास कर रहा है। आरोप है कि आरोपी और उसके परिवार ने स्कूल में सफाई करने गए पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। गाड़ी के शीशे के साथ ही मजदूरों की मोटरसाइकिल और फोन तोड़ दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी और उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि मनीषा भारद्वाज निवासी मलूकावाला ने तहरीर दी है। बताया कि उनका विद्यालय कंबाइंड पब्लिक स्कूल मलूकावाला में स्थित है। जिस भूमि पर विद्यालय है वह उन्होंने कैलाशो देवी से तीस साल की लीज पर ली हुई थी। बताया कि भूमि असंक्रमणीय है। लेकिन कैलाशो देवी ने बिना उन्हें सूचित किए यह भूमि अनिल राठौर निवासी मलूकावाला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.