मेरठ, फरवरी 9 -- वेब सीरीज में ब्राह्मण समाज के प्रति अपमानजनक शीर्षक "घूसखोर पंडत" को लेकर चल रहा विवाद अब समाप्त हो गया है। भारी जनआक्रोश के बाद संबंधित पक्ष ने विवादित टाइटल को बदलने का निर्णय लिया है। यह ब्राह्मण समाज की जीत है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का बहुत-बहुत आभार। रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक पंडित सुनील भराला ने इस फैसले का स्वागत किया। इसे समाज की गरिमा की जीत बताया। सुनील भराला ने भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा केंद्रीय मंत्री के सकारात्मक हस्तक्षेप के कारण यह मामला सुलझ सका और समाज की भावनाओं का सम्मान हुआ। भराला ने कहा कि किसी भी जाति या वर्ग को सामूहिक रूप से अपमानज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.