सासाराम, दिसम्बर 11 -- राजपुर, एक संवाददाता। पठखौलिया प्राइमरी स्कूल के विवादित जमीन को लेकर गुरूवार को अंचलाधिकारी पिंटू कुमार ने जांच किया। जांच के दौरान स्कूल निर्माण कार्य अवरूद्ध करने वाले पक्ष के लोग मौजूद रहे। अंचलाधिकारी ने बताया कि स्कूल भवन निर्माण को मिश्रवलिया गांव निवासी श्रीराम सिंह यादव द्वारा रोक लगा दिया गया है। जिसको ले स्कूल प्रबंधन ने विगत शनिवार को अंचल कार्यालय को आवेदन दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...