गोरखपुर, जनवरी 7 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। अनन्तपुर चौराहे पर स्थित एक मकान को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया। मंगलवार की रात एक पक्ष की महिलाओं द्वारा मकान में घुसने की सूचना पर बुधवार को सहजनवा तहसील प्रशासन और हरपुर बुदहट पुलिस मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार सहजनवा रामसुरज के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए महिलाओं को बाहर निकाला गया और किसी भी टकराव से बचने के लिए दोनों पक्षों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। मकान पर पुनः ताला लगाकर उसकी चाबी प्रशासन ने अपने कब्जे में ले ली है। नायब तहसीलदार ने कहा कि दोनों पक्षों को अपना-अपना कागज लेकर तहसील पर बुलाया गया है। जांच पूरी होने तक किसी भी पक्ष को कब्जा नहीं दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.