जौनपुर, अगस्त 30 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत तहसील क्षेत्र के अवहदपुर गांव में जमीन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। 26 अप्रैल की देर शाम मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी आईपीएस गोल्डी गुप्ता ने हालात का बारीकी से निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने एसआई मंजय यादव और चंदवक थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध पाते हुए फटकार लगाई थी। साथ ही चेतावनी दी थी कि यदि जांच में दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। शनिवार को आईपीएस गुप्ता ने 12 पन्नों की विस्तृत जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंप दी। इस पूरे मामले पर डीआईजी वाराणसी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। उनके हस्तक्षेप से ही अवैध निर्माण कार्य पर रोक लगाई जा सकी है। इस बीच, विवादित भूमि पर निर्माण के पांचवे दिन भी पुलिस फोर्स तैनात रही और चौकसी बनाए रखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.