गंगापार, जनवरी 6 -- थाना क्षेत्र के बगबना गांव में विवादित भूमि पर अवैध निर्माण और मारपीट के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। कमलाकर सिंह पुत्र धवल सिंह, निवासी ग्राम बगबना ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके परिवार के ही राजारमन सिंह पुत्र रणजीत पटेल, दान बहादुर पटेल पुत्र रणजीत पटेल और पर्वत सिंह पटेल, आनंद राज सिंह ने आपसी बंटवारे की विवादित भूमि पर रात में जबरन अवैध निर्माण कर रहे थे। जब कमलाकर सिंह ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें गालियां दीं और मकान का शटर बंद कर मारपीट की। कमलाकर सिंह की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...