नोएडा, नवम्बर 28 -- ग्रेटर नोएडा। आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटी के संबंध में दिए गए विवादित बयान के विरोध में शुक्रवार को राष्ट्रीय परशुराम परिषद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विनोद शर्मा ने जिलाधिकारी मेधा रूपम को ज्ञापन सौंपा। विवादित बयान पर रोष व्यक्त किया है। विनोद शर्मा ने बताया कि भारत सरकार से संतोष वर्मा के खिलाफ तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई है। इस मौके पर सुरेश प्रधान, हरिदत्त शर्मा, नीरज शर्मा, ज्ञानेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, सिंगा पंडित, अतुल शर्मा, जयकरण शर्मा, अंकुश शर्मा, आकाश शर्मा,अजय शर्मा, विनोद शर्मा शाहपुर, राकेश शर्मा, अमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.