बांका, जुलाई 14 -- बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के खुटहरी गांव में विवादित जमीन में मकान बनाने से रोकने पर कुछ लोगों ने नवीन पासवान को मारपीट कर जख्मी कर दिया। उसे बचाने जब उसका भाई अंबिका पासवान, भरत पासवान, भतीजा रौशन पासवान और पत्नी रुक्मणि देवी आई तो आरोपियों ने सब को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस संबंध में नवीन पासवान ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर गांव के घनश्याम पासवान, रामधारी पासवान, शंभू पासवान, सियाराम पासवान सहित 10 लोगों पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.