लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 18 -- जमीन को लेकर चल रहे विवाद में कुछ लोगों ने बुलडोजर लगाकर रातों रात नौ दुकानों व एक कमरा ढहा दिया। दुकान मालिक को सुबह घटना की जानकारी हुई। दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। दुकान स्वामी का आरोप है कि विपक्षी दुकानों में रखा लाखों का सामान भी उठा ले गए। जिस जमीन पर दुकानें बनी थी उसके स्वामित्व को लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन बताया गया है। दुधवा रोड पर सिंगहिया मोहल्ले में दिलदार अली की नौ दुकानें व उसपर एक कमरा बना हुआ था। मंगलवार की रात कुछ लोगों ने बुलडोजर लगाकर सभी दुकानों व कमरे को ढहा दिया। दिलदार को घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई जब वह घर से दुकान खोलने पहुंचा। वह दुकान में ट्रैक्टर रिपेयर का काम अपने के साथ से करता आ रहा है। दुकाने तोड़े जाने को लेकर उसने पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.