हाजीपुर, मार्च 20 -- चेहराकलां। संवाद सूत्र बखरीदोआ गांव के अशोक सिंह की पत्नी ललिता देवी ने विवादित भूमि पर पौधा लगाने से मना करने पर मारपीट करने का आरोप बगलगीरों पर लगाया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि विवादित भूमि पर प्रशासन द्वारा कुछ भी करने पर रोक लगाया हुआ है। बगलगीर विमल सिंह से विवाद चल रहा है। वह उसी भूमि पर पेड़ लगा रहे थे। मना करते ही गले से सोने का चेन छीन लेने का आरोप लगा मारपीट कर जख्मी कर दिया। बचाने दौड़े ससूर, सास एवं बच्चे को भी पीट दिया। मारपीट करने वालों में विमल सिंह के अलावे काजल, दीपक, आयुष, संगीता देवी एवं विलेंद्र सिंह भी आरोपित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...