बोकारो, सितम्बर 6 -- बोकारो प्रतिनिधि। चास मु0 थाना क्षेत्र के कलापत्थर में विवादित 66 डिसमिल जमीन पर पोजीशन लेने के लिए दो दावेदार पक्ष के कई दर्जन लोग शुक्रवार को आपस में भीड़ गए। जबकि उक्त विवादित जमीन को लेकर दोनों और से टाइटल शूट का मामला अदालत में विचाराधीन है। ऐसे में दोनों पक्षों को संयम बरतने की हिदायत देते हुए विवादित भूमि पर जाने से रोका गया था। बावजूद दोनों पक्ष शुक्रवार को विवादित जमीन पर इकट्ठे हुए अपना अपना पोजीशन लेने के चक्कर में आपस में भिड़ गए। विवाद इतना गहराया की थाना से सटा विवादित भूमि का हिस्सा रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंची। बीच बचाव में पेट्रोलिंग पार्टी का नेतृत्व कर रहे सब इंस्पेक्टर मकसूद अहमद का सिर फट गया, भीड़ ने दरोगा का वर्दी भी फाड़ दिया। जख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.