मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुशहरी प्रखंड की मधुबनी पंचायत में श्मशान की भूमि पर बनने वाले पंचायत सरकार भवन के विवाद का मामला सुलझ गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डीएम सुब्रत कुमार सेन ने इस विवादित जमीन की पैमाइश कराई। गुरुवार को मुशहरी अंचलाधिकारी ने पैमाइश करा पंचायत सरकार भवन और श्मशान के लिए अलग-अलग जमीन का सीमांकन कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने ही श्मशान की जमीन की घेराबंदी कराई। इसके पहले ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन देकर मुशहरी अंचल के अधिकारियों पर मधुबनी पंचायत सरकार भवन के लिए मनमाने तरीके से जमीन आवंटित करने की शिकायत की थी। यही नहीं, जमीन की मापी करने पहुंचे अंचल अमीन और अन्य अधिकारियों और कर्मियों को विरोध के कारण लौटना पड़ा था। इससे पंचायत सरकार भवन का निर्माण खटाई में ...