रुडकी, नवम्बर 26 -- अनाज मंडी में विवादित जमीन की जांच के लिए बुधवार को नगर निगम की टीम पहुंची। टीम में शामिल मुख्य नगर आयुक्त ने विवादित जमीन पर किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। अनाज मंडी में विवादित जमीन का मामला बढ़ता जा रहा है। चार दिन पहले ही नगर निगम ने विवादित जमीन पर अपना बोर्ड लगा दिया था। बोर्ड पर नगर निगम ने कुछ हिस्से का उल्लेख करते हुए अपना बताया था। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया था। उनका आरोप था कि नगर निगम अपनी जमीन को खुर्द बुर्द कर रहा है। बुधवार को एक बार फिर नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने इस जमीन पर विवाद खत्म होने तक किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं करने के आदेश जारी किए। साथ ही अधिकारियों से जमीन से संबंधित सभी दस्तावेजों को एकत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.