मुरादाबाद, फरवरी 19 -- मुविल्सोनिया डिग्री कॉलेज में गुरुवार सुबह अनएकेडमी फाउंडेशन के सदस्य संदीप तिवारी एवं दिगांत कुमार सिंह ने कैंपस प्लेसमेंट सेलेक्शन का आयोजन किया। फाउंडेशन के सदस्यों ने कॉलेज के निदेशक डॉ. आशीष संतराम, कॉलेज प्रशासन प्रमुख अविश रेविस तथा प्राचार्या डॉ. लाजमीत कौर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्लेसमेंट सेलेक्शन में बीएससी, बीबीए व बीकॉम अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। भाग लेने वाले प्रतिभागियों में अलीजा मालिक, आयेशा मोबिन, फरदीन शमशी, तृप्ती गुप्ता, निष्ठा सिंह, निशा परवीन, आसना खान, सुनिधी चौहान रहीं। डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. सारिका खन्ना, डॉ. रविद्र सिंह चौहान, डॉ. राजेश भारद्वाज, डॉ. भावना शर्मा, डॉ. वीना पाल, डॉ. मुक्ता राठौर, सिमरन कटारिया, वर्तिका शर्मा, †मीडिया प्रभारी उमेश चंद्र शर्मा आदि ...