गुमला, फरवरी 23 -- गुमला प्रतिनिधि जिले के रायडीह प्रखंड के सुरसंग थाना क्षेत्र के चौटांग पाट में विलुप्त प्राय आदिम जनजाति के 30 वर्षीय युवक फूलदेव असुर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना शनिवार रात्रि की है। घटना की सूचना पर रविवार को पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर शव को ग्रामीणों की मदद से फांसी के फंदे से नीचे उतारते हुई पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार फूलदेव असुर शनिवार रात्रि खाना पीना कर अपने कमरे में सोने चला गया था। रविवार को सुबह ग्रामीणों ने चौटांग पाट जंगल में एक पेड़ पर फांसी के फंदे में लटका हुआ शव देख घटना की जानकारी उसके परिजन और गांव के लोगों को दिया गया। घटना की जानकारी के बाद घटना स्थल में लोगों का हुजूम लग गया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया ग...