नोएडा, फरवरी 10 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-दो के सी ब्लॉक में रहने वाले एक अधिवक्ता ने बिल्डर समेत 11 लोगों के खिलाफ अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित का आरोप है कि करीब छह वर्ष पूर्व आरोपियों ने विला के लिए भूखंड देने के नाम पर धोखाधड़ी की। पीड़ित सत्यनारायण द्विवेदी ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं। मैसर्स जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड ने वर्ष 2002 में ग्रेटर नोएडा में जेपी ग्रींस के नाम से एक परियोजना शुरू की थी। विश्व स्तरीय टाउनशिप विकसित करने का वादा किया था। शिकायतकर्ता ने आरोपी कंपनी की विश्वसनीयता पर विश्वास करके नौ मार्च 2020 को स्पोर्ट्स विला खरीदा। 12 मार्च 2020 को आवंटन पत्र मिल गया। इसका भुगतान पीड़ित ने अपने घर से किया। 14 मार्च 2020 को शिकायतकर्ता के ...