लखनऊ, फरवरी 6 -- हजरत इमाम हुसैन भाई और अलमदारे कर्बला हजरत अब्बास की विलादत के सिलसिले में शुक्रवार को महफिलें हुईं। दरगाह हजरत अब्बास रूस्तम नगर में अंजुमन अंसारे अब्बासिया ने महफिल-ए-अलमबरदारे हुसैनी शीर्षक से ए महफिल का आयोजन किया महफिल का आगाज तिलावते कुराने पाक से कारी नदीम नजफी और संचालन नय्यर मजीदी ने किया। वहीं हजरत अब्बास की विलादत की खुशी में सुबह से घरों में मौला अब्बास की नज्र का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। इस मौके पर लोग अपने घरों में खीर, मिठाई और फलों पर अपने मौला की नज्र दी। लोगों ने जबरदस्त आतिशबाजी करके विलादत की खुशी मनायी। मौलाना मिर्जा यासूब अब्बास ने ने हजरत अब्बास की बहादुरी और हिम्मत को याद किया। उन्होंने कहा कि मौला अब्बास अपने पिता हजरत अली के साथ मुश्किल वक्त में भी मौजूद रहे और इस्लाम की हिफाजत की...