प्रयागराज, जुलाई 30 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता बेसिक शिक्षा परिषद के जिन स्कूलों का विलय (पेयरिंग) दूसरे स्कूल में हुई है उनके शिक्षक भी जिले के अंदर स्थानान्तरण एवं समायोजन के लिए आवेदन कर सकते हैं। परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में शिक्षकों के जिले के अंदर स्थानान्तरण और समायोजन के लिए दूसरे चरण की सूची सोमवार को जारी हुई है। जिन विद्यालयों में शिक्षक या प्रधानाध्यापक सरप्लस हैं उनसे एक अगस्त तक कमी वाले स्कूल में समायोजन के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने 29 जुलाई को जारी आदेश में सभी बीएसए को सूचित किया है कि ऐसे विद्यालय जो किसी विद्यालय में युग्मित (पेयर या विलय) हुए हैं, में कार्यरत सभी अध्यापक पोर्टल पर प्रदर्शित शिक्षकों की आवश्यकता वाले (डेफिसिट) विद्यालयों के लिए वेबसाइट प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.