महाराजगंज, जुलाई 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। समाजवादी महिला सभा की कार्यकर्त्रियों ने स्कूल विलय के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। महिला जिलाध्यक्ष सत्यभामा सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हजारों प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को जबरन विलय किया जा रहा है। इससे शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही लाखों रसोइयों को बेरोजगार करने का प्रयास किया गया है। कार्यकर्त्रियों ने मांग की कि सभी विद्यालयों के विलय की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। उन्होंने रसोइयों को सम्मानजनक मानदेय, स्थायी नियुक्ति और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की भी मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के तहत हर बस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.