कौशाम्बी, मई 31 -- राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म त्रिशताब्दी जयंती के मौके पर शनिवार को मंझनपुर स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसे संबोधित करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि वह विलक्षण प्रतिभा की धनी थीं। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने राजनीतिक और भौगोलिक सीमाओं को लांघकर पूर्ण शांति व सहमति के साथ अनेकों सराहनीय काम किए थे। पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि उन्होंने महिला सशक्तीकरण तथा प्रकृति संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया। वह महिलाओं के अधिकारों को लेकर अत्यंत सजग थीं। उनके दरबार में महिलाओं को आने की पूरी स्वतंत्रता थी। इस मौके पर अभियान संयोजक व जिला उपाध्यक्ष अजय पांढेय, महिला मोर्चा सह संयोजक नीतू कनौजिया, कविता पासी, शांति कुशवाहा, तारा देवी वर्मा,अर्चना चौरसिया, दीपा श्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.