प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 19 -- मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर गुरुवार को कई ट्रेन विलंब से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे, अयोध्या कैंट से प्रयाग को जाने वाली मेला स्पेशल 13 मिनट, नई दिल्ली से वाराणसी को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 28 मिनट विलंब से पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्री प्लेटफार्म पर परेशान हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...