अररिया, नवम्बर 26 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थी का विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन हाई स्कूलों में चल रहा है। प्लस टू उच्च विद्यालय कुर्साकांटा के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जो विद्यार्थी सत्र 2025-26 में नौंवी कक्षा में नामांकन कराया है। वर्ष 2027 में होने वाली मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने के लिए यह रजिस्ट्रेशन जरुरी है। विद्यार्थी दस दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ मैट्रिक का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...