रांची, मार्च 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। सिरमटोली सरना स्थल के समीप फ्लाईओवर रैंप विवाद गहरा गया है। इसके विरोध-समर्थन में आदिवासी संगठन तीन गुट में बंट गए हैं। विवाद इतना बढ़ गया है कि थाने तक जा पहुंच है। इधर, रैंप निमार्ण का विरोध करते हुए विरोधी संगठनों के समर्थन में पूर्व वित्तमंत्री व सरकार में विधायक रामेश्वर उरांव भी मैदान में उतर गए हैं। रविवार को समस्त आदिवासी संगठनों की बैठक केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली में हुई। इसमें आंदोलन के लिए आगे की रणनीति तैयार की गई। सहमति बनी कि 17 अप्रैल को मुख्यमंत्री का राज्यस्तरीय पुतला दहन कार्यक्रम होगा। साथ ही 81 पक्ष-विपक्ष के विधायकों की शव यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा 21 मार्च को मशाल जुलूस और 22 मार्च को रांची बंद रहेगा। संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार अब भी हमारी मांगों पर विचार नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.