गिरडीह, जनवरी 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अंतर जिला अंडर 19 क्रिकेट में हिस्सा लेने रविवार को गिरिडीह टीम बोकारो के लिए विरोध के बीच रवाना हुई। अंडर-19 क्रिकेट टीम के चयन को लेकर रविवार को गिरिडीह बस स्टैंड में हंगामा देखने को मिला। चयन प्रक्रिया से असंतुष्ट खिलाड़ियों और समर्थकों ने चयनित टीम के खिलाफ विरोध जताया। विरोध कर रहे खिलाड़ियों ने चयनित खिलाड़ियों की बस को बोकारो रवाना होने से रोकने की भी कोशिश की, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार, गिरिडीह क्रिकेट संघ ने कुल 27 खिलाड़ियों का डाटा झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) को भेजा था, जिसमें से 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयन से वंचित खिलाड़ियों का आरोप है कि चयन में पारदर्शिता नहीं बरती गई और अधिकांश चयनित खिलाड़ी एक ही क्रिकेट अकादमी से जुड़े हुए हैं...