जौनपुर, फरवरी 5 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर धर्मापुर ब्लाक के बिथार गांव में स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय के सामने सड़क के कट को मंगलवार शाम को ग्रामीणों के विरोध के बावजूद बंद कर दिया गया। जिससे बुधवार को सुबह विद्यालय पहुंचने वाले बच्चों को काफी परेशानी हुई। कुछ बच्चे डिवाइडर पर चढ़कर तो कुछ बच्चे बाईपास तिराहे से घूमकर विद्यालय पहुंचे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इन दिनों हाईवे पर अवैध कट को बंद करने का काम कर रही है। लेकिन विद्यालय के सामने बनाए गए कट को बंद करके बच्चों के लिए समस्या उत्पन्न कर दिया गया। प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव ने बताया कि ग्रामीणों ने विद्यालय के सामने कट को बंद करने पर विरोध किया। लेकिन एनएचएआई के लोगों ने विरोध के बावजूद कट को बंद कर दिया। विद्यालय की प्रधानाध्यापक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.