मोतिहारी, फरवरी 19 -- नगर निगम क्षेत्र में कचरा निस्तारण की समुचित व्यवस्था नहीं होने का खामियाजा अब शहर से सटे ग्रामीण इलाके के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। वार्ड संख्या एक के चैलाहा इलाके में पिछले कुछ दिनों से खुलेआम कचरा फेंका और जलाया जा रहा है, जिससे आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शहर के अंदर विरोध होने के बाद अब विभिन्न मोहल्लों से निकलने वाला कचरा शहर से बाहर नेशनल हाईवे किनारे डंप किया जा रहा है। अमन कुमार, ब्रजमोहन कुमार, मनिष कौशल, राज रंजन कुमार, रोहित कुमार ने कहा कि नगर निगम की गाड़ियां देर रात या सुबह-सुबह कचरा लाकर एनएच किनारे गिरा देती हैं। इसके बाद कचरे के ढेर में आग लगा दी जाती है। प्लास्टिक, रबर, पॉलिथीन व अन्य अपशिष्ट पदार्थों के जलने से उठने वाला जहरीला धुआं दूर-दूर तक फैल रहा है। इससे राहगीरों व आसपास रहने व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.