बोकारो, मार्च 12 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा के घटियारी गांव में उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल के लिए नए भवन का निर्माण कार्य गांव के ही कुछ ग्रामीणों के विरोध के कारण शुरू नहीं हो पा रहा है। झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराई गई है। बोकारो के एक संवेदक को इसका ठेका मिला हुआ है। यहां पर शौचालय/टॉयलेट सहित कुल ग्यारह नए कमरे का निर्माण होना है। जनवरी महीने में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने इसका शिलान्यास किया था। स्कूल की जमीन पर ही इसका निर्माण होना है पर घटियारी गांव के ही कुछ ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जहां पर कमरों का निर्माण होना है वहां पर ग्राम देवता/भूत पत्थर के रूप में स्थापित है। वे नहीं चाहते है कि वहां पर निर्माण हो। जबकि अधिकांश ग्रामीणों की राय है कि उक्त पत्थर रूपी देवता/भूत को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.