महोबा, फरवरी 13 -- महोबा,संवाददाता। जल जीवन मिशन के कार्यो को लेकर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का रास्ता रोकने के बाद सुर्खियां बने चरखारी विधायक के खिलाफ इन दिनों सोशल मीडिया में पक्ष व विपक्ष का दौर चल रहा है। कई समर्थक विधायक की पहल की सराहना कर रहे है तो कई विरोध जता रहे हैं। विधायक ने विरोधियों को करारा जवाब देते हुए कहा कि 9 साल से वह कहा थे। सोशल मीडिया में लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह के प्रयास किए जा रहे है मगर पब्लिक सब कुछ जानती हैं। बता दे कि चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के खिलाफ पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में पूर्व प्रधानों द्वारा समाज को तोड़ने व अन्य आरोप लगाए जा रहे हैं। विधायक ने पूरे मामले को लोकप्रियता का बताया है उन्होंेने कहा कि अब विधायक पर टिप्पणी करने वाले पिछले 9 साल से कहा थे। उन्होंने कहा कि जो ट...