गंगापार, नवम्बर 30 -- अवैध रूप से निर्मित हो रहे धार्मिक स्थल का विरोध करने पर विहिप नेता को जान से मारने की धमकी मिली है। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत प्रतापपुर खुर्द गांव में पखवाड़े भर पहले एक धार्मिक स्थल का अवैध रूप से निर्माण हो रहा था। जिसकी जानकारी होने पर नगर पंचायत के पूरे महारथ मोहल्ला निवासी विहिप नेता शांतनु तिवारी ने स्थानीय प्रशासन से शिकायत की थी। जिस पर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की थी। उक्त विहिप नेता का आरोप है कि निर्माण कार्य में संलिप्त एक व्यक्ति द्वारा उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...