पीलीभीत, जनवरी 4 -- बरखेड़ा। गांव डांडिया भगत निवासी हेमराज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोसी ने खेत में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ तोड़ दिए हैं। विरोध करने पर आरोपी झगड़े पर आमादा हो गए। गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पहले भी आरोपी खेत में लगे पेड़ तोड़ चुका है। पीड़ित ने बताया खेत मे लगे पेड़ दो साल पुराने है। उसको काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। तहरीर में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...