गाजीपुर, जनवरी 12 -- गाजीपुर। सपा कार्यालय पर पहुंचे विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान विधान परिषद के चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से हर चुनाव में किये जा रहे चुनावी कदाचार से सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा सरकार की तानाशाही का दौर है। इनकी तानाशाही के चलते लोकतंत्र और देश का संविधान खतरे में है। उन्होंने कहा कि विरोधियों को यह सरकार बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। उनके शासनकाल में मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बेतहाशा बढ़ी है। तहसील और थाने वसूली के केन्द्र बन गये है। किसान समय से खाद बिजली पानी के न मिलने से गंभीर संकट में है। इस मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा,तहसीन अहमद, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.