लखनऊ, फरवरी 17 -- काकोरी के कालिया खेड़ा में विरोधियों को फंसाने के लिए अपराधी ने फायरिंग की झूठी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की तफ्तीश में घटना की सत्यता की पुष्टि न होने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके साथ ही सफारी कार बरामद कर सीज कर दी है। इंस्पेक्टर काकोरी के मुताबिक कलिया खेड़ा निवासी शिवजी उर्फ शिवा यादव ने रविवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस कंट्रोल पर सूचना को फायरिंग की सूचना दी। सफारी कार से घर वापस जाते समय कलिया खेड़ा गांव के मोड़ के पास दो बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की है। फायरिंग कर आरोपी भाग निकले। सूचना पर पहुंचे समदा चौकी इंचार्ज शैलेंद्र गुप्ता और पुलिसकर्मियों ने जांच पड़ताल की। घटनास्थल पर पुलिस को कोई खोका नही मिला न ही सफारी कार पर कोई गोली चलने के निशान थे जिस पर पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.