गंगापार, मई 19 -- उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ प्रयागराज के जसरा इकाई का त्रिवार्षिक अधिवेशन और निर्वाचन सोमवार को बीआरसी सभागार जसरा में सम्पन्न हुआ। जिलाध्यक्ष राजेश सिंह पटेल की देखरेख में एवं पर्यवेक्षक श्याम किशोर सिंह अध्यक्ष सैदाबाद तथा कमल सिंह संयुक्त मंत्री जिला कार्यकारिणी प्रयागराज के पर्यवेक्षण में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। विरेंद्र कुमार सिंह पटेल को अध्यक्ष, छन्नू लाल सोनकर को मंत्री एवं विमल यादव को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा मुकेश कुमार सिंह, अनुपमा सिंह, योगेन्द्र कुमार पाल को उपाध्यक्ष और सरिता कुमारी गुप्ता, अरविन्द कुमार सिंह को संयुक्त मंत्री चुना गया। वहीं मनीष कुमार सिंह को लेखाकार एवं वन्दना कुमारी को आय-व्यय निरीक्षक चुना गया। जिलाध्यक्ष राजेश सिंह पटेल द्वारा सभ...