महाराजगंज, सितम्बर 7 -- महराजगंज, निज संवाददाता। ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरणीय संकट के बीच महराजगंज जिले में एक अनूठी पहल शुरू की गई है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने गांवों की परम्परा, संस्कृति और पर्यावरण को जोड़ते हुए सबसे पुराने वृक्षों को विरासत वृक्ष के रूप में संरक्षित करने का अभियान चलाया है। पंचायती राज विभाग इन वृक्षों के चारों ओर चबूतरा और सीटिंग एरिया विकसित करेगा, ताकि लोग छांव में बैठकर चौपाल कर सकें। मंदिर परिसर में स्थित वृक्षों के पास पूजन स्थल और तालाब-खलिहान में खड़े वृक्षों के आसपास पार्कनुमा स्थल तैयार होंगे। साथ ही हर विरासत वृक्ष पर उसका धार्मिक, पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व दर्शाने वाला साइनेज भी लगाया जाएगा। जिले के गांवों का इतिहास पेड़-पौधों से गहराई से जुड़ा रहा है। अमवा-महुअवा, पकड़ी, बरगदवा, कटहरा, इमिलिया, जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.