बरेली, जनवरी 17 -- अभिनेता शरमन जोशी 'राजू, राजाराम और मैं' नाटक के मंचन के लिए शुक्रवार को बरेली पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि थिएटर उन्हें माता-पिता और चाचा से विरासत में मिला। वे गुजरात में थिएटर करते थे। फिल्म थ्री ईडियट को दिल के करीब बताते हुए उन्होंने कहा कि अगर इसका अगला पार्ट आता है तो वह उसका भी हिस्सा बनना चाहेंगे। अस्तिता फाउंडेशन ड्रामा ड्रॉप आउट्स और वेग्माइन सिटी माल की ओर से प्रभावे आडिटोरियम में आयोजित नाट्य महोत्सव में प्रस्तुति देने के लिए पहुंचे अभिनेता शरमन जोशी ने एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि फरवरी में उनकी आगामी फिल्म गोलमाल-5 की शूटिंग शुरू होगी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी वह बरेली आए थे लेकिन घूमने का मौका नहीं मिला। इस बार वह शहर घूमना चाहते हैं और यहां का झुमका देखना ...